अध्यात्म

Kalashtami 2024: अप्रैल के महीने में कब मनाई जाएगी कालाष्टमी, यहां जानें डेट और महत्व

Kalashtami 2024: सनातन धर्म में कालाष्टमी व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल महीने की कालाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा। यहां जानें डेट और महत्व।

Image

Kalashtami 2024

Kalashtami 2024: कालाष्टमी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। कालाष्टमी पर्व भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन काल भैरव देव की पूजा और व्रत करने से साधक को सुख की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिलती है। काल भैरव की उपासना करने से अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र महीने का कालाष्टमी व्रत कब रखा जाएगा।

चैत्र मास कालाष्टमी व्रत 2024 (Kalashtami 2024 Date)

चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 अप्रैल को रात 9:09 बजे शुरू होगी और इस तिथि का समापन 2 अप्रैल को रात 8 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार कालाष्टमी का व्रत 2 अप्रैल को किया जाएगा। इसी दिन शीतला अष्टमी का भी व्रत किया जाएगा।

कालाष्टमी व्रत विधि (Kalashtami Vrat Puja Vidhi)

  • कालाष्टमी के दिन ब्रह्म बेला में उठकर काल भैरव देव का ध्यान करें।
  • इसके बाद स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इ
  • सके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर काल भैरव देव की मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • अब उन्हें बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाएं।
  • अब दीपक जलाएं, आरती करें और सच्चे मन से भैरव कवच का पाठ करें।
  • अगले दिन स्नान पूजा के बाद इस व्रत का पारण करें।

कालाष्टमी व्रत महत्व (Importance Of Kalashtami)

कालाष्टमी के अवसर पर भगवान काल भैरव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है। काल भैरव को भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article