अध्यात्म

100 साल बाद शश राजयोग और गजकेसरी योग का हुआ निर्माण, तीन राशियों की चमक उठेगी किस्मत!

Shash Rajyoga and Gajakesari Yoga: मई महीने में दो अति शुभ योग बनने जा रहे हैं। जिनका लाभ तीन राशियों के लोगों को मिलेगा। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

Image

Shash Rajyoga and Gajakesari Yoga

Shash Rajyoga and Gajakesari Yoga: 1 मई को बृहस्पति देव ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है और अब 8 मई को चंद्रमा भी इस राशि में आने वाला है। जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तो वहीं शनि देव कुंभ राशि में शश राजयोग बना रहे हैं। इन दोनों राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। जीवन में खुशियां आएंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जानिए ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें इन दोनों राजयोग का भरपूर लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस योग का भरपूर लाभ मिलेगा। आपको इस समय करियर से जुड़े जो भी फैसले लेंगे वो फलदायी साबित होंगे। इसके साथ ही समाज में आपकी दान-पहचान बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही नौकरी मिलेगी। आपके लिए पदोन्‍नति के योग भी बन रहे हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपको पूरे महीने धन लाभ मिलता रहेगा। यदि आप संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, तो समय अच्छा है क्योंकि आपकी ये इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है। वहीं जिन लोगों की संतान है, उन्‍हें अपने बच्‍चों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्‍ता बेहतर होगा। विदेश यात्रा के भी चांस है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के व्‍यापारियों लोगों के लिए ये समय शानदार साबित होगा। आपको व्‍यवसाय में खूब तरक्‍की मिलेगी। अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। आप नई रणनीतियों और योजनाओं पर विचार करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का जमकर लाभ उठाएंगे। आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article