Shardiya Navratri 2025: पीरियड्स में कैसे करें घटस्थापना? आज मासिक धर्म आ गए तो कैसे पूरा करें नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत और पूजा

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान माता रानी की पूजा होती है और आज पहले दिन तो घटस्थापना की जाती है। लेकिन ऐसे में महिलाएं जिनका मासिक धर्म आने वाला है या नवरात्रि के दौरान पीरिड्स हो जाते हैं, वो काफी ज्यादा परेशान हो जाती हैं।

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के भक्त आज प्रसन्न है, नवरात्रि का पहला दिन जो है। शारदीय नवरात्रि की आज यानी 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा होती है। पूजा के साथ कलश स्थापना और अखंड ज्योत भी जलाया जाता है। ये 9 दिन माता के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। लेकिन ऐसे में जिन महिलाओं के पीरियड्स आने वाले हैं, वो काफी ज्यादा चिंता में रहती हैं कि अगर पीरियड हो गए तो आखिर वो घटस्थापना कैसे करेंगी। वहीं, अगर कलश स्थापना और 9 दिनों का व्रत रख लिया और उसके बाद 9 दिनों के बीच में पीरियड आ गए तो पूजा कैसे होगी? यहां पर आपको पीरियड में नवरात्रि पूजा से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

पीरियड्स में नवरात्रि की पूजा कैसे करें? (pic credit: iStock)

पीरियड्स में कैसे करें घटस्थापना?

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड्स आने वाले हैं तो आपको कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए। वहीं, अगर कलश स्थापना हो जाए और तब पीरियड आ जाए तो आपको कलश से दूरी बनानी चाहिए। पीरियड्स में कलश स्पर्श नहीं होना चाहिए, इससे कलश की पवित्रता भंग हो सकती है।

End of Feed