अध्यात्म

Navratri Vrat Paran Time 2024: नवरात्रि व्रत का पारण कब होगा? जानिए व्रत खोलने की विधि और मुहूर्त

Navratri Vrat Paran Kab Hoga 2024 (नवरात्रि व्रत का पारण कब होगा 2024): नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी, नवमी या दशमी किसी भी दिन किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा।

Image

Navratri Vrat Ka Paran Kab Hai 2024

Navratri Vrat Paran Kab Hoga 2024 (नवरात्रि व्रत का पारण कब होगा 2024): धर्म शास्त्रों अनुसार किसी भी व्रत का पारण पूरे विधि विधान से करना चाहिए क्योंकि तभी वो व्रत संपूर्ण माना जाता है। ये बात नवरात्रि व्रत के पारण पर भी लागू होती है। अगर आपने नवरात्रि का व्रत रखा है और पारण समय के बारे में जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको बताएंगे शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा। जान लें नवरात्रि व्रत खोलने का सरल तरीका।

नवरात्रि व्रत का पारण कब होगा 2024 (Navrati Vrat Ka Paran Kab Hai 2024)

नवरात्रि व्रत का पारण 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर दोनों दिन किया जा सकता है। जो लोग कन्या पूजन के बाद व्रत खोल लेते हैं वो नवरात्रि व्रत का पारण 11 अक्टूबर को करेंगे। तो वहीं जो लोग नवरात्रि व्रत दशमी के दिन खोलते हैं वो व्रत का पारण 12 अक्टूबर को करेंगे।

नवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 2024 (Navratri Vrat Paran Muhurat 2024)

नवरात्रि व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2024 को 12 बजे के बाद कभी भी किया जा सकता है। वहीं 12 अक्टूबर को पारण सुबह 10 बजकर 58 मिनट के बाद किया जाएगा।

नवरात्रि व्रत का पारण कैसे करें (Navratri Vrat Ka Paran Kaise Kare)

नवरात्रि व्रत का पारण करने से पहले कन्याओं को भोजन कराएं। इसके बाद माता को प्रसाद में चढ़ाई गई हलवा पूरी खाकर अपना व्रत खोल लें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article