अध्यात्म

Navratri 2024 Ashtami-Navami Puja Samagri: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Navratri 2024 Ashtami-Navami Puja Samagri: इस साल नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही 11 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में नवरात्रि के अंतिम दिनों में किया जाने वाला हवन पूजन और कन्या पूजन इसी दिन किया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।

Image

Navratri Ashtami-Navami Pujan Samagri List In Hindi

Navratri 2024 Ashtami-Navami Puja Samagri List In Hindi (नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजन सामग्री): नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर मां दुर्गा की विधि विधान पूजा करके कन्या पूजन किया जाता है। जिसे कंजक पूजन के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस दिन हवन पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस साल संयोग से अष्टमी और नवमी दोनों एक ही दिन पड़ रही है। 11 अक्टूबर को ही नवरात्रि की अष्टमी भी मनाई जाएगी और नवमी भी। चलिए आपको बताते हैं इस दिन हवन पूजन और कन्या पूजन में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजन सामग्री (Navratri Ashtami-Navami Pujan Samagri)

  • लाल कपड़ा
  • घी
  • रौली
  • सिंदूर
  • अक्षत
  • फूल
  • फल
  • मिठाईयां
  • धूप
  • नारियल
  • सिंगार का सामान
  • गंगाजल
  • लाल चुनरी या साड़ी
  • कपूर
  • हल्दी की गाठ
  • लौंग
  • सुपारी
  • पानी

अष्टमी-नवमी हवन सामग्री (Ashtami-Navami Havan Samagri List)

  • हवन कुंड
  • पंचमेवा
  • जौ
  • गूलर की छाल
  • आम की लकड़ी
  • तिल
  • लौंग
  • गाय की घी
  • अश्वगंधा
  • कपूर
  • शक्कर
  • इलायची
  • चंदन की लकड़ी
  • गोला
  • नवग्रह की लकड़ी
  • पान
  • अक्षत

कन्या पूजन सामग्री लिस्ट (Kanya Pujan Samagri List)

  • गंगाजल
  • कलावा
  • पुष्प
  • चुनरी
  • पैर साफ करने के लिए कपड़ा
  • रोली
  • अक्षत्
  • फल
  • मिठाई

कन्या भोज सामग्री लिस्ट (Kanya Bhoj Samagri List)

  • हलवा
  • चना
  • पूरी
कन्या पूजन में आप कन्याओं को हलवा पूरी के अलावा अन्य स्वादिष्ट व्यंजन भी परोस सकते हैं। जैसे मिठाई, फल, जलेबी, आलू की सब्जी इत्यादि।
Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article