Shardiya Navratri 2023 Date: नवरात्रि का पर्व शक्ति के 9 रूपों की उपासना से जुड़ा है। इसमें देवी मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि का पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आते हैं और इसी दौरान दुर्गा पूजा और दशहरे का पर्व भी मनाया जाता है। ऋतुओं का कैलेंडर देखें तो इसी दौरान शरद ऋतु का आगमन भी होता है। भक्त इस पर्व को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यहां जानें शारदीय नवरात्रि 2023 की डेट और जानें दशहरा 2023 में कब है।
Sharadiya Navratri 2023 Date Calender
Shardiya Navratri 2023 Dates
- 15 अक्टूबर 2023 - पहला दिन, घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
- 16 अक्टूबर 2023 - दूसरा दिन, चंद्र दर्शन, ब्रह्मचारिणी पूजा
- 17 अक्टूबर 2023 - तीसरा दिन, चंद्रघंटा पूजा
- 18 अक्टूबर 2023 - चौथे दिन, कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी
- 19 अक्टूबर 2023 - पांचवें दिन, स्कंदमाता पूजा
- 20 अक्टूबर 2023 - छठे दिन, कात्यायनी पूजा
- 21 अक्टूबर 2023 - सातवें दिन, कालरात्रि पूजा
- 22 अक्टूबर 2023 - आठवें दिन, दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा,
- 23 अक्टूबर 2023 - नौवें दिन, महा नवमी, आयुध पूजा, नवमी होम, नवरात्रि पारण,
- 24 अक्टूबर 2023 - दसवां दिन, नवरात्रि व्रत पारण, विजयदशमी, दशहरा
दशहरा 2023 में कब है
दशहरा 2023 की डेट 24 अक्टूबर है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इसे विजयदशमी भी कहते हैं। दशहरा और नवरात्रि आपस में जुड़े पर्व माने जाते हैं। रामायण के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले महाशक्ति देवी भगवती की कड़ी उपासना की थी। भगवती के आशीर्वाद के बाद ही उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की थी।
