अध्यात्म

Shardiya Navratri 2023 Date: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2023, आज ही नोट करलें 9 दिनों की डेट व महत्व

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 11, 2023, 08:44 PM IST

Shardiya Navratri Start And End Date (शारदीय नवरात्रि कब है 2023): हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। जानिए इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

Image

Shardiya Navratri 2023 calender see Navratri start end date and significance in Hindi

Shardiya Navratri 2023 Start And End Date: मां आदिशक्ति के आराधना के लिए नवरात्रि का 9 दिन विशेष माना जाता है। इस दौरान मातारानी की नौ विविध स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्र यूं तो साल में 4 बार पड़ते हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि होती है और दो नवरात्रि प्रत्यक्ष रूप से मनाई जाती है। आज हम बात कर रहे हैं शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि के बारे में, जिसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इसी के साथ जानिए साल 2023 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होने वाली है।

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से शुरू है? (Shardiya Navratri 2023 Start And End Date In India)

हिंदूओं का बड़ा त्योहार शारदीय नवरात्रि इस बार 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है। पहले दिन की शुरुआत घटस्थापना के साथ होगी। इस साल दुर्गाष्टमी 22 अक्टूबर 2023, रविवार को पड़ी है। वहीं, महानवमी 23 अक्टूबर 2023, सोमवार के दिन है। आगे जानिए डे वाइज नवरात्रि की डेट्स...

Shardiya Navratri 2023 Day Wise Date List

तारीखदिन
15 अक्टूबर 2023 पहला दिन, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023दूसरा दिन
17 अक्टूबर 2023 तीसरा दिन
18 अक्टूबर 2023चौथा दिन
9 अक्टूबर 2023 पांचवा दिन
20 अक्टूबर 2023छठा दिन
21 अक्टूबर 2023 सातवां दिन
22 अक्टूबर 2023आठवां दिन, महाष्टमी
3 अक्टूबर 2023नौवां दिन, महानवमी, पारण
24 अक्टूबर 2023दसवां दिन, दशहरा

घटस्थापना का महत्व (Significance of Ghatsthapana)

नवरात्रि पर घटस्थापना का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि कलश में देवी-देवताओं के साथ ग्रहों और नक्षत्रों का भी वास होता है। यह घरों में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन घरों में घट स्थापित करके समस्त शक्तियों का आवाहन किया जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article