Sharad Purnima 2024 Date And Time : आज है शरद पूर्णिमा, नोट कर लें पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Sharad Purnima Kab Hai 2024: शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा को कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें अक्तूबर में कब है शरद पूर्णिमा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sharad Purnima 2024 Date And Time:सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने में पूर्णिमा तिथि आती है, लेकिन आश्विन मास की पूर्णिमा कुछ खास मानी जाती है। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसी भी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती लोक का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है। शरद पूर्णिमा का त्योहार बिहार, बंगाल और झारखंड में खासतौर पर मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। बंगाल में इस दिन लक्ष्मी पूजा भी मनाई जाती है। आइए जानें कब है शरद पूर्णिमा और इसके महत्व के बारे में।

Sharad Purnima Kab Hai 2024 (शरद पूर्णिमा कब है 2024)

शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 16 अक्तूबर को रात 08 बजकर 41 पर होगी और इस तिथि का समापन 17 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed