अध्यात्म

Kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat 2024: कोजागरी पूर्णिमा के दिन इस समय में की जाएगी लक्ष्मी पूजा, यहां जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Kojagri Laxmi Puja Shubh Muhurat 2024: कोजागरी पूर्णिमा का पर्व आश्विन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 16 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। आइए जानें इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

Image

Kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat

Kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat 2024: कोजागरी लक्ष्मी पूजा विशेषतौर पर बंगाल में मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। कोजागरी पूर्णिमा के दिन कोजागरी लक्ष्मी पूजा मनाई जाती है। इस साल कोजागरी पूर्णिमा की पूजा 16 अक्तूबर 2024 को की जाएगी। दीवाली से पहले लक्ष्मी पूजा के लिए कोजागरी पूर्णिमा की तिथि सबसे शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी जी धरती पर आती हैं भ्रमण करने के लिए और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। कोजागरी पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानें कोजागरी लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

kojagiri Laxmi Puja Shubh Muhurat 2024 (कोजागरी लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल कोजागरी लक्ष्मी पूजा 16 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 42 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा करना बेहद ही शुभ होगा।

kojagiri Purnima Moon Rise Time 2024 (कोजागरी पूर्णिमा चंद्रोदय समय 2024)

16 अक्तूबर 2024 को कोजागरी पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम को 5 बजकर 5 मिनट पर होगा। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।

Kojagari Laxmi Puja Vidhi (कोजागरी लक्ष्मी पूजा विधि)

  • कोजागरी पूर्णिमा के दिन निशिता काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • इस दिन शाम के समय मंदिर की साफ सफाई करके लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर माता लक्ष्मी को फूल, अक्षत, चंदन और कमल के फूल अर्पित करें।
  • उसके बाद माता रानी को घी का दीपक जलाएं और मंत्र का उच्चारण करें।
  • उसके बाद रात्रि के समय में घर का मुख्य द्वार खोलकर रखें।
  • अंत में कोजागरी पूर्णिमा की कथा का पाठ करें और लक्ष्मी जी की आरती करें।
  • आरती के बाद खीर का भोग लगाएं और बताशे का भी भोग लगाएं।

Kojagari Laxmi Puja Mantra (कोजागरी लक्ष्मी पूजा मंत्र)

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:.

Kojagari Puja significance (कोजागरी पूजा महत्व)

कोजागरी पूजा का शास्त्रों में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन रात्रि के समय जागरण करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धरती लोक का विचरण करती हैं। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। इस दिन व्रत कर रात में मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article