Shaniwar Upay: शनिवार की सुबह करें ये 5 अचूक उपाय, शनि साढ़े साती से मिलेगा छुटकारा

Shaniwar Upay: सनातन धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की पूजा करने से साधकों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Shaniwar Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की पूजा करने से साधकों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से अद्भुत लाभ मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि की कुदृष्टि जिस व्यक्ति पर पड़ जाती है, उसके जीवन में अनेक परेशनियां आने लगती हैं। शनिवार के दिन जो भी व्यक्ति शनि देवता की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करता है, उसके ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहती है। शनिदेव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की और सफलता मिलती है। शनि पीड़ा से भी मुक्ति दिलाते हैं। इसके अलावा शनिदेव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शनि महादशी या शनि दोष से पीड़ित लोगों को शनिवार के दिन विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन से उपाय करने से आपको फायदा होगा।

shani

शनिवार के दिन करें ये उपाय

Shaniwar Ke Upay

  • शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को काले तिल का दान करना चाहिए।
  • शनिदेव की पूजा करते समय आपको माला या नीलम रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए। इससे शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाना चाहिए।
  • शनिवार के दिन काले उड़द का दान करने से भी विशष लाभ मिलते हैं।
  • शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद पानी में काले उड़द को प्रवाहित कर सकते हैं।

End of Feed