Nag Panchami 2023 Upay
- नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। इसके अलावा आप पीतल के लोटे का प्रयोग भी कर सकते हैं।
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद उन्हें दूध, मिठाई और फल चढ़ाएं।
- नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए।
- इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से सारे काम सफल हो जाते हैं।
नाग पंचमी का महत्व
भगवान शिव गले में सर्प को आभूषण के रूप में धारण करते हैं। जीवन में सौभाग्य और समृद्धि और फसलों की सुरक्षा के लिए नाग पंचमी पर नाग देवताओं की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर दूध चढ़ाने का विशेष महत्व है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही नाग पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान और विशेष कर्म से नाग देवता की पूजा करके काल सर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।