इन 6 राशियों के लिए भारी रहेंगे अगले 4 महीने, जानें शनि वक्री के उपाय और जरूरी सावधानियां

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई को शनि महाराज वक्री हो रहे हैं, जो करीब 4 महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानें किन 6 राशियों के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा। साथ ही इन 6 राशियों के लकी उपाय और इनके द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में आपको यहां पता चलेगा।

Shani Vakri 2026 Date, Time, Effect & Upay: शनि देव को न्याय, धैर्य, कर्म, अनुशासन और संघर्ष आदि का दाता माना जाता है, जिनकी वक्त-वक्त पर चाल बदलती है। जब भी शनि की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो जुलाई 2026 के आखिर में शनि देव वक्री चाल यानी उल्टी गति में अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। इस ज्योतिषीय घटना का असर वैसे तो सभी 12 राशियों के जीवन पर होगा, लेकिन 6 राशियों को ज्यादा लाभ होने के योग नहीं हैं। चलिए पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा से जानें शनि वक्री के सही समय और प्रभाव के बारे में।

शनि वक्री 2026, शनि वक्री का अशुभ प्रभाव

27 जुलाई को शनि का उल्टी चाल चलना 6 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा

शनि वक्री का दिन और समय

पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा बताते हैं कि 27 जुलाई 2026 को शनि ग्रह वक्री चाल चलना शुरू करेंगे। इस दिन ये बड़ी घटना सुबह 1 बजकर 25 मिनट के आसपास घटेगी। शनि महाराज इस अवस्था में अगले 4 महीने (करीब) यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। इस दिन सुबह 5 बजे के आसपास शनि वक्री से मार्गी हो जाएंगे।

End of Feed