Shani Uday 2024: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव सबको उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वर्तमान में शनि अपनी राशि कुंभ में अस्त हैं। 18 मार्च को शनि ग्रह कुंभ राशि में ही उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह का उदय होना शुभ माना जाता है। शनि के उदय होने से बहुत सारी राशियों के ऊपर साकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि उदय से किन राशि वालों को भरपूर लाभ मिलेगा।
इन राशि वालों को हो सकता है लाभ
वृषभ राशि
शनि उदय से वृषभ राशि के जातक को बहुत लाभ हो सकता है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी। इसके साथ ही इस समय में आपको धन लाभ भी हो सकता है। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। वहीं सेहत में भी सुधार हो सकता है। जो जातक बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें मुनाफा हो सकता है। शनि उदय से आपकी राशि में धन के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
शनि उदय तुला राशि के जातक को अद्भुत लाभ पहुंचा सकता है। इस समय आपको काम में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है। इस दौरान पढ़ने लिखने वालों को भी बहुत शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शनि देव की कृपा से आपकी राशि में विदेश जानें के योग बन रहे हैं। शनि उदय से तुला राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
शनि के उदय से धनु राशि के जातक को भी लाभ होगा। इस समय में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको आपके काम का पूरा फल मिल सकता है। जॉब में प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। बिजनेस से जुड़े लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
