Shani Uday 2024 (शनि का कुंभ राशि में उदय): ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। तो वहीं शनि के खराब होने पर तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह 18 मार्च को कुंभ राशि में उदित हो गया है। जानिए शनि का उदय होना किन राशियों को फायदा पहुंचाएगा।
Shani Uday 2024
मेष राशि
शनि ग्रह मेष राशि वालों की कुंडली में दशम यानी लाभ भाव के स्वामी होते हैं और यह आपके लाभ भाव में रहते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आपको जो भी समस्याएं आ रही थीं वो दूर होंगी और आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप अपने इच्छित कार्यों को समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि
वर्तमान में शनि आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्राएं आपको खूब लाभ देंगी। आपको अपने भाई बंधु का हर काम में सहयोग मिलेगा। दूरसंचार से संबंधित मामलों में आ रही कठिनाइयों या परेशानियां दूर होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
तुला राशि
शनि ग्रह आपकी कुंडली में पांचवें भाव में रहते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आप जिस क्षेत्र में मेहनत करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। लेकिन बिना मेहनत से कुछ हासिल नहीं होगा। लेकिन लगातार निष्ठा पूर्वक प्रयत्न करने की स्थिति में आप हर मामलों में अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।
