Lakshmi Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में फाल्गुन की पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन बहुत से त्योहार एक साथ होते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन के दौरान ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इस कारण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा, हवन करने से मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को सुख, वैभव का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन का व्रत रखने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है लक्ष्मी जयंती और क्या है इसका महत्व।
Lakshmi Jayanti 2024 Date (लक्ष्मी जयंती डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 25 मार्च को 12 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है। उदयातिथि के अनुसार लक्ष्मी जयंती का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।Lakshmi Jayanti 2024 Puja Shubh Muhurat (लक्ष्मी जंयती पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च और 25 मार्च दोनों ही दिन पड़ रही है, लेकिन उदयातिथि के अनुसार लक्ष्मी जयंती का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए समय सुबह 6 बजे से लेकर सुबह के 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।लक्ष्मी जयंती के दिन करें इन मंत्रों का जाप (Lakshmi Mantra)
ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया।पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।
द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्।
स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।
