अध्यात्म

Shani Uday 2024: शनि का कुंभ राशि में हुआ उदय, इन राशियों का हर दुख होगा दूर, मिलेगा सबकुछ!

Shani Uday 2024: कर्मफल दाता शनि देव 12 फरवरी 2024 से कुंभ राशि में अस्त चल रहे थे जो अब 18 मार्च को उदय हो गए हैं। शनि का उदय होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Uday 2024

Shani Uday 2024 (शनि का कुंभ राशि में उदय): ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। तो वहीं शनि के खराब होने पर तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह 18 मार्च को कुंभ राशि में उदित हो गया है। जानिए शनि का उदय होना किन राशियों को फायदा पहुंचाएगा।

मेष राशि

शनि ग्रह मेष राशि वालों की कुंडली में दशम यानी लाभ भाव के स्वामी होते हैं और यह आपके लाभ भाव में रहते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आपको जो भी समस्याएं आ रही थीं वो दूर होंगी और आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप अपने इच्छित कार्यों को समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

वर्तमान में शनि आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्राएं आपको खूब लाभ देंगी। आपको अपने भाई बंधु का हर काम में सहयोग मिलेगा। दूरसंचार से संबंधित मामलों में आ रही कठिनाइयों या परेशानियां दूर होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

तुला राशि

शनि ग्रह आपकी कुंडली में पांचवें भाव में रहते हुए उदित हो रहे हैं। ऐसे में आप जिस क्षेत्र में मेहनत करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। लेकिन बिना मेहनत से कुछ हासिल नहीं होगा। लेकिन लगातार निष्ठा पूर्वक प्रयत्न करने की स्थिति में आप हर मामलों में अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article