Shani Rashi Parivartan 2024: साल 2024 में शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे। यानी नए साल में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। बता दें शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है और शनि ने 17 जनवरी 2023 में ही अपनी राशि बदली थी। ऐसे में अब शनि का राशि परिवर्तन 2025 में होगा। इस अनुसार जिन राशियों पर अभी शनि साढ़े साती चल रही है वो 2024 में भी जारी रहेगी। नए साल में शनि का भले ही राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है लेकिन इनकी चाल में कई बार बदलाव जरूर होगा। जानिए 2024 में किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती।
2024 में इन पर रहेगी शनि साढ़े साती
2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। इसलिए नए साल में भी मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती जारी रहेगी। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। खासकर कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि शनि इसी राशि में मौजूद रहेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि अपने गोचर के समय जिस राशि में स्थित रहते हैं उन पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण रहता है। इस चरण को सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है।
2024 में इन पर रहेगी शनि ढैय्या
नए साल में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। ऐसे में इन दो राशि के लोगों को भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। शनि ढैय्या के समय किसी भी आंख बंद करके भरोसा न करें क्योंकि इस समय धोखा मिलने के प्रबल आसार रहते हैं।
2025 में होगा शनि का राशि परिवर्तन
शनि 29 मार्च 2025 में अपनी राशि बदलेंगे। इस समय शनि कुंभ से गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो मेष राशि वालों पर इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा।
