अध्यात्म

Shani Transit 2024: शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, सफलता चूमेगी कदम

Shani Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही 4 राशियों के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इन राशियों के लोगों को खूब तरक्की मिलेगी। जानिए शनि का राशि परिवर्तन कब है और किन राशियों के लिए ये शुभ रहेगा।

Image

Shani Rashi Parivartan 2024 Effects

Shani Transit 2024: ज्योतिष की मानें तो कुंडली में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। अगर शनि मजबूत है तो जातक खूब तरक्की हासिल करता है लेकिन अगर शनि की स्थिति कमजोर है तो जीवन तमाम मुश्किलों से भर जाता है। 2024 में शनि राशि बदलेंगे या नहीं इस चीज को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। तो आपको बता दें कि नए साल में शनि राशि नहीं बदल रहे हैं। पंचांग अनुसार शनि का राशि परिवर्तन अब 29 मार्च 2025 में होगा। जानिए शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

Shani Rashi Parivartan 2024 In Hindi

कर्क राशि

शनि के राशि बदलते ही कर्क जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। क्योंकि इस राशि के लोगों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में जो भी काम आपके शनि की वजह से अटके हुए थे वो पूरे होंगे। करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी में परिवर्तन से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

शनि का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। आपको भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे करियर में सफलता मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। घर-परिवार के लोगों से संबंध मजबूत होंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। शादी के शुभ योग बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि

शनि का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके जो भी काम शनि के कारण नहीं हो रहे थे वो सब होंगे। आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।

कुंभ राशि

शनि के राशि बदलते ही कुंभ जातकों को शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके कष्ट कम हो जाएंगे। साथ ही इस दौरान तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article