Shani Ki Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की ढैय्या के समय शनि व्यक्ति को उनके कर्मों का फल देते हैं। इस कारण शनिदेव को न्याया का देवता माना जाता है। शनि की ढैय्या कम से कम ढाई सालों तक एक राशि पर रहती है। शनि की ढैय्या के दौरान जिनके ऊपर ये रहता है उनको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान जातक को शुभ और अशुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानें शनि के गोचर से किन राशि वालों पर लगेगी शनि की ढैय्या।
शनि की ढैय्या के समय इन बातों का रखे ख्याल
- शनि की ढैय्या के समय में व्यक्ति को किसी भी प्रकार का लेन देन ना करें।
- इस समय में आप वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधानी बरतें।
- शनि ढैय्या के समय में किसी के साथ भी गलत व्यवहार ना करें।
- सेहत का ख्याल रखें इसलिए इस समय में सेहत के साथ लापरवाही ना बरतें।
इन राशि वालों पर होगी शनि ढैय्या
सिंह राशिसाल 2025 में शनि ढैय्या सिंह राशि के जातक पर होगी। इस समय में सिंह राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ इस समय में सिंह राशि वालों पैसों से संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचें। सिंह राशि वालों को वाद विवाद से बचना होगा।
धनु राशि
साल 2025 में धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि ढैय्या की शुरुआत हो जाएगी। शनि ढैय्या के कारण धनु राशि के जातक को यात्रा करने से बचना होगा। इस दौरान परिवार में कलह हो सकती है। पैसों का भी भारी नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
