Shani Dev Special Mantras: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस बार यह विशेष दिन आज यानी 19 मई को पड़ी है। इसी वजह से आज का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है। शनि महाराज के कुप्रभाव से बचने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए शास्त्रों में कई मंत्र भी बताए गए हैं। कहते हैं शनि देव की अराधना में उनके विशेष मंत्रो का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं आज के दिन शनि भगवान के विशेष मंत्रों के जाप करने से शनि की ढैय्या और साढेसाती जैसे अशुभ प्रभावों से भी बचा जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने की सोच रहे तो यहां देखें शनिदेव के स्तुति मंत्र।
Shani Mantras On The Eve Of Shani Jayanti 2023:
शनि बीज मंत्र-
ऊं प्राँ प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
विनियोग मंत्र-
शन्नो देवीति मंत्रस्य सिन्धुद्वीप ऋषि: गायत्री छंद:, आपो देवता, शनि प्रीत्यर्थे जपे विनियोग
शनि गायत्री मंत्र-
औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात
शनि वेद मंत्र-
औम प्रां प्रीं प्रौं स: भूर्भुव: स्व: औम शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तु न:. औम स्व: भुव: भू: प्रौं प्रीं प्रां औम शनिश्चराय नम:।
जप मंत्र-
ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:।
एकाक्षरी मंत्र-
ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
साढ़ेसाती से बचने के मंत्र-
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
अन्य मंत्र-
- ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
- उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।
- ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।
शनि स्तोत्र-
नमस्ते कोणसंस्थाचं पिंगलाय नमो एक स्तुते
नमस्ते बभ्रूरूपाय कृष्णाय च नमो ए स्तुत
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय च
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो
नमस्ते मंदसज्ञाय शनैश्चर नमो ए स्तुते
प्रसाद कुरू देवेश दिनस्य प्रणतस्य च
कोषस्थह्म पिंगलो बभ्रूकृष्णौ रौदोए न्तको यम:
सौरी शनैश्चरो मंद: पिप्लदेन संस्तुत:
एतानि दश नामामी प्रातरुत्थाय ए पठेत्
शनैश्चरकृता पीडा न कदचित् भविष्यति।
शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान:
न्यायप्रिय देव शनि महाराज की कृपा पाने के लिए कुछ चीजों का दान करना बेहद जरूरी होता है। शास्त्रों के अनुसार, शनि देव को काले रंग बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप शनि देव की जयंती पर काले कंबल, तिल, लोहा, उड़द आदि वस्तुओं का दान करते हैं तो शनि देव आप पर प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपके जीवन की समस्त बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
