अध्यात्म

Shani Jayanti Upay: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी तुरंत राहत

Shani Jayanti Amavasya Upay 2025: अगर आप शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान हैं तो शनि जयंती आपके लिए काफी खास रहने वाली है। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके आप शनि के दोषों से मुक्ति पा सकते हैं।

Image

Shani Jayanti Amavasya Upay 2025

Shani Jayanti Amavasya Upay 2025: इस साल शनि जयंती का त्योहार 27 मई को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त शनि मंदिर में जाकर शनि देव की विधि विधान पूजा करते हैं और शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कहते हैं शनि जयंती के दिन किए गए उपायों से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत मिल सकती है। चलिए आपको बताते हैं शनि जयंती के कुछ खास उपायों के बारे में।

इन राशियों पर है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2025)

इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या का साया है।

शनि जयंती उपाय (Shani Jayanti Upay)

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत पाना चाहते हैं तो शनि जयंती के दिन शनि देव की विधि विधान पूजा करें। इस दिन शनि मंदिर जरूर जाएं और वहां शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित करें। इस दिन काले तिल, सरसों का तेल, नीले फूल, काले कपड़े और उड़द की दाल शनि देव को जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से शनि के दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि मंत्र का करें जाप- इस दिन शनि देव के मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। ये मंत्र है “ॐ शं शनैश्चराय नमः”। इससे कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी।

करें शनि दान- शनि बाधा से मुक्ति के लिए लोहे की कटोरी में सरसों का तेल डालें और उसमें अपना चेहरा देखकर शनि दान लेने वाले व्यक्ति को दे दें। ऐसा करने से शनि पीड़ा से तुरंत राहत मिल जाएगी। इसके अलावा इस दिन शनि से जुड़ी चीजों जैसे काला कपड़ा, काला जूता, काली उड़द दाल और लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।

हनुमान जी की उपासना- शनि जयंती के दिन हनुमान जी की उपासना करने से भी शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article