Shani Jayanti 2025: शनि जयंती बनाकर लाएगी करोड़पति बनने का योग, ये राशियां रहें तैयार

Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि जयंती का खास महत्व माना जाता है क्योंकि ये दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक वर्ष शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है जो इस बार 27 मई को पड़ रही है। जानिए इस दिन से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Shani Jayanti 2025: न्याय देवता शनिदेव के जन्मदिवस को शनि जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पड़ता है। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिये उपवास रखते हैं और शनि मन्दिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। कहते हैं जो कोई इस दिन पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है। यहां आप जानेंगे ये शनि जयंती किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि जयंती से इस राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। धन लाभ और निवेश में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। अचल संपत्ति, शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। लव लाइफ बढ़िया रहेगी।

End of Feed