अध्यात्म

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती बनाकर लाएगी करोड़पति बनने का योग, ये राशियां रहें तैयार

Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि जयंती का खास महत्व माना जाता है क्योंकि ये दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक वर्ष शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है जो इस बार 27 मई को पड़ रही है। जानिए इस दिन से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Image

शनि जयंती बनाकर लाएगी करोड़पति बनने का योग

Shani Jayanti 2025: न्याय देवता शनिदेव के जन्मदिवस को शनि जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पड़ता है। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिये उपवास रखते हैं और शनि मन्दिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। कहते हैं जो कोई इस दिन पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है। यहां आप जानेंगे ये शनि जयंती किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि जयंती से इस राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। धन लाभ और निवेश में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। अचल संपत्ति, शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। लव लाइफ बढ़िया रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों पर शनि की अनुकूल दृष्टि रहेगी। अचानक धनवर्षा के योग बनेंगे। संपत्ति, जॉब में प्रमोशन या लॉटरी जैसे अवसर मिल सकते हैं।आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि जयंती से आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। आप पर अगले ढाई साल तक शनि की शुभ दृष्टि रहेगी। अचानक से लाभ, नई संपत्ति और बड़े निवेश से मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के कुछ जातक नौकरी छोड़कर व्यापार करने की योजना बना सकते हैं।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article