Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से शनि दोष से मु्क्ति मिलती है। आइए जानें शनि जयंती के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Shani Jayanti 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल शनि जयंती का त्योहार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 6 जून 2024 को मनाया जाएगा। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव हर किसी को उसके कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं। शनि जयंती का व्रत करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शनि की साढ़े साती जिस पर लग जाती है। उसके परेशान कर देती है। ऐसे में शनि जयंती के दिन कुछ उपायों को करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।

Shani Jayanti 2024 Upay (शनि जयंती उपाय)

कपूर उपाय

शनि जयंती के दिन काले रंग के कपड़े में कपूर बांधकर उसे घर की छत के दरवाजे पर टांग के रख दें। जब सूर्यास्त हो जाए तो उस कपूर को जला दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में अगर शनि दोष होगा तो वो समाप्त हो जाएगा।

End of Feed