Shani Jayanti 2024 Kab Hai: शास्त्रों में शनि जयंती के पर्व का खास महत्व बताया गया है। इस दिन सूर्य पुत्र शनि देव की जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इसके साथ ही वो सबसे क्रूर ग्रहों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की कुदृष्टि जिसपर पड़ जाती है। उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव की पूजा विधिवत करनी चाहिए। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल शनि जयंती कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।
Shani Jayanti 2024 Kab Hai (शनि जयंती कब है 2024)
शनि जयंती का पर्व हर साल वैशाख मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती का 8 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन वैशाख अमावस्या का भी व्रत रखा जाएगा।Shani Jayanti 2024 Shubh Muhurat (शनि जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)
इस साल वैशाख महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 7 मई 2024 को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 8 मई की सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि जयंती का त्योहार 8 मई को मनाया जाएगा। इस दिन शनि देव की पूजा के लिए शाम 5 बजकर रात के 7 बजे तक रहने वाला है।Shani Jayanti Puja Vidhi (शनि जयंती पूजा विधि)
- शनि जयंती सुबह स्नान के बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
- इस दिन शनि देव को काले रंग का वस्त्र अर्पित करें।
- फिर काला तिल, उड़द दाल और लोहा चढ़ाना चाहिए।
- इस दिन गरीबों को जूता, छाता और कपड़े का दान करना चाहिए।
