अध्यात्म

Shani Jayanti 2023 Puja Vidhi, Muhurat: शनि अमावस्या पर कैसे करें शनिदेव की पूजा, मिलेगी ढैया से मुक्ति - देखें पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 07:30 AM IST

Shani Jayanti 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: 19 मई 2023 को शनि जयंती है। शास्त्रों के मुताबिक, शनि देव कर्म के आधार पर फल देने वाले देव माने जाते हैं। इसलिए इनकी पूजा का विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। यहां देखिए बिना गलती के कैसे करें शनि देव की पूजा। जानिए पूरी पूजा विधि इन हिंदी।

Image

Shani Jayanti 2023: शनि देव की पूजा विधि

Shani Jayanti 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti: शनि महाराज के जन्मोत्सव को हर साल शनि जयंती के तौर पर मनाई जाती है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को कर्म फलदाता या न्याय के देवता कहा जाता है। बता दें शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर देशभर में बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। इस बार यह खास दिन आज यानी 19 मई को पड़ी है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस वजह से आज का दिन शनिदेव की पूजा के लिए बेहद खास होता है। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती के अवसर पर शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करने से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। इसी के साथ आइए जानते हैं शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा विधि इन हिंदी।

शनि देव की पूजा विधि (Shani Dev Puja Vidhi)

  • शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और शनि देव की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर लें।
  • दीपक जलाने के बाद शनि देव को तेल अर्पित करें।
  • इसके बाद सिंदूर, तिल, अक्षत, नीला रंग के फूल और गुलाब आदि से शनि देव की पूजा करें।
  • पूजन के बाद शनि देव को इमरती या अन्य मिठाई का भोग अवश्य लगाएं।
  • इसके बाद शनि चालीसा का पाठ और उनके मंत्रों का जप कर लें।
  • अंत में शनि देव की आरती उतारें और लोगों के बीच प्रसाद वितरण करें।

शनि जयंती पर क्या नहीं करना चाहिए

शनि जयंती भगवान शनि देव को प्रसन्न करने का खास दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी पूजा पाठ या व्यवहार में किसी तरह की कोई गलती न ही करें तो अच्छा है। वरना शनिदेव रूष्ट हो गए तो आपको भरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। असल में, शनिदेव मेहनती इंसान पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इसलिए इस दिन कभी भी मेहनत करने से पीछे न हटें और न ही किसी परिश्रमी का अनादर करें। इसके अलावा शनि देव की पूजा करते समय भी सारी विधि का अच्छे से पालन करें। बड़े, बुजुर्ग और लाचार लोगों को हीन भाव से न देखें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article