अध्यात्म

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जरूर करें ये काम, साढ़े साती से मिलेगी राहत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 05:21 PM IST

Shani Jayanti 2023 Date: शनि जयंती के दिन शनि देव (Shani Dev) की विधि विधान पूजा करें। साथ ही इस दिन शनि चालीसा (Shani Chalisa) का पाठ भी जरूर करें। जानिए शनि जयंती के उपाय (Shani Jayanti Ke Upay)।

Image

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के उपाय

Shani Jayanti 2023 Upay: हिंदू पंचांग अनुसार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2023) के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) भी पड़ता है। शनि जयंती की बात करें तो हिंदुओं के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस साल शनि जयंती 19 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति इस दिन विधि विधान शनि देव (Shani Dev) की पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही शनि की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। यहां हम आपको शनि जयंती के कुछ विशेष उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को जरूर कर लेना चाहिए। इससे इन राशियों के लोगों को शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) से कुछ राहत मिल जाएगी।

शनि जयंती 2023 के उपाय (Shani Jayanti 2023 Ke Upay In Hindi)

  • शनि जयंती पर शनि मंदिर जरूर जाएं और वहां जाकर शनि की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनि जयंती पर शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से शनि दोष से कुछ राहत मिल जाएगी।
  • शनि जयंती के दिन जरूरतमंद लोगों को तेल, काला वस्त्र, लोहा, काला कंबल, काला तिल, काली उड़द, चमड़े के जूते आदि का दान कर सकते हैं।
  • शनि जयंती पर राजा दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है इस स्त्रोत का पाठ करने से भी शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दिन की पूजा में 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्रों का जाप करें।
  • शनि जयंती पर संभव हो तो व्रत रखें। इस व्रत में फलाहार ही ग्रहण कर सकते हैं।
  • शनि जयंती पर भगवान शिव या भगवान हनुमान जी की पूजा जरूर करें। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।
  • शनि जयंती पर रामायण के सुंदरकांड का पाठ करें। इससे कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
  • शनि जयंती पर किसी नदी में अखंड नारियल को प्रवाहित करें।

शनि जयंती की तिथि और मुहूर्त (Shani Jayanti 2023 Date And Muhurat)

शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पड़ती है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई की रात 09 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 19 मई की रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगी। शनि जयंती 19 मई को पड़ेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article