Shani Jayanti 2023: शनि जयंती 2023 कब मनाई जाएगी, देखें तिथि-मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 03:01 PM IST

Shani Jayanti 2023 Date and Time (शनि जयंती 2023 में कब हैं): शनि जयंती हर साल जयेष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन शनि देव के जन्मोत्सव को दैशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के साथ जानिए इस साल शनि जयंती का डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व इन हिंदी।

Shani Jayanti 2023 Date, Muhurat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में शनिदेव न्याय प्रिय देवता माने जाते हैं और मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर अच्छा या बुरा फल प्रदान करते हैं। शास्त्रों के अनुसार शनि देव को भगवान सूर्य और छाया का पुत्र बताया गया है। इस तरह सनातन धर्म में शनि देव का खास महत्व है। साथ ही, उनके जन्मदिवस को हर साल ज्येष्ठ माह में शनि जयंती के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर सेलिब्रेट किया जाता है। कहते हैं इस खास दिन पर श्री शनि देव की विधि अनुसार पूजन करने से जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। भक्तों के सारे कष्टों का निवारण और सकारात्मकता का संचार होता है। इतना ही नहीं, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के बुरे प्रभावों से बचने के लिए भी शनि देव की पूजा करना आवश्यक है। जानिए शनि जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की विधि इन हिंदी...

Shani Jayanti 2023 Date

Shani Jayanti 2023 डेट, तिथि, मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि तक जानें सबकुछ यहां

शनि जयंती 2023 में कब हैं? (When Is Shani Jayanti in 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि जयंती प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह (मई-जून) के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस बार शनि जयंती 19 मई 2023, शुक्रवार को पड़ी है। शनिदेव भगवान सूर्य व छाया के पुत्र और यम व यमुना के भाई माने जाते हैं। इस दिन न्याय के देव शनि देव की पूजा का विधान है। आगे जानिए शुभ मुहूर्त....

End of Feed