अध्यात्म

2023 में पितृपक्ष कब शुरू होगा, किस दिन है सर्वपितृ अमावस्या - यहां देखें श्राद्ध का इस साल का पूरा कैलेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 04:26 PM IST

Pitru Paksha 2023 Start Date (श्राद्ध 2023 कब से शुरू हैं): हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद मास की समाप्ति के साथ आरंभ हो जाता है। यह 15 दिन की अवधि होती है, जिसमें पितरों के लिए श्राद्ध कर्म की पूजा होती है। इसी के साथ जानें कि साल 2023 में कब से पितृपक्ष शुरू होने वाला है।

Image

Shraddh 2023 Dates: पितृ पक्ष कब से लगेगा

Pitru Paksha 2023 Start Date: पितृ पक्ष का आरंभ प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होता है। वहीं, इसका समापन आश्विन मास की अमावस्‍या पर होता है। इस दौरान पितरों की आत्मा को शांति के लिए श्राद्ध कर्म करने का विधान है। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो उनकी आत्मा को तृप्ति नहीं मिलती और घर-परिवार में कलह कलेश बढ़ने लगता है। जीवन में सुख, शांति और विकास के लिए पितृपक्ष के दौरान पितरों की पूजा या तर्पण अवश्य करनी चाहिए। इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घरों में सकारात्मकता को संचार होता है। जानिए इस साल पितृपक्ष की शुरुआत कबसे हो रही है।

साल 2023 में पितृपक्ष कितनी तारीख से लगेगा (Pitru Paksh Begins And End Date)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से हो जाती है। वहीं, अश्विन महीने की अमावस्या पर पितृपक्ष का समापन होता है। तिथियों के घट-बढ़ होने के कारण अंग्रेजी तारीख में बदलाव होते रहते हैं। बता दें, इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू होगा और 14 अक्टूबर को अंतिम श्राद्ध होगा। आगे देखें तिथि अनुसार डेट लिस्ट।

पितृ पक्ष 2023 कब से कब तक है - देखें कैलेंडर

श्राद्धतिथिडेटदिन
पूर्णिमा श्राद्धप्रतिपदा29 सितंबर 2023शुक्रवार
द्वितीया श्राद्धआश्विन, कृष्ण प्रतिपदा30 सितंबर 2023शनिवार
तृतीया श्राद्धआश्विन, कृष्ण तृतीया1 अक्टूबर 2023रविवार
चतुर्थी श्राद्ध, महा भरणी श्राद्धआश्विन, कृष्ण चतुर्थी 2 अक्टूबर 2023सोमवार
पंचमी श्राद्ध आश्विन, कृष्ण पंचमी3 अक्टूबर 2023मंगलवार
षष्ठी श्राद्धआश्विन, कृष्ण षष्ठी4 अक्टूबर 2023बुधवार
सप्तमी श्राद्धआश्विन, कृष्ण सप्तमी5 अक्टूबर 2023गुरुवार
अष्टमी श्राद्धआश्विन, कृष्ण अष्टमी6 अक्टूबर 2023शुक्रवार
नवमी श्राद्ध आश्विन, कृष्ण नवमी7 अक्टूबर 2023शनिवार
दशमी श्राद्ध-आश्विन, कृष्ण दशमी8 अक्टूबर 2023रविवार
एकादशी श्राद्धआश्विन, कृष्ण एकादशी9 अक्टूबर 2023सोमवार
मघा श्राद्धअश्विन, मघा नक्षत्र10 अक्टूबर 2023 मंगलवार
द्वादशी श्राद्धआश्विन, कृष्ण द्वादशी11 अक्टूबर 2023बुधवार
त्रयोदशी श्राद्धआश्विन, कृष्ण त्रयोदशी12 अक्टूबर 2023गुरुवार
चतुर्दशी श्राद्धआश्विन, कृष्ण चतुर्दशी13 अक्टूबर 2023शुक्रवार
सर्वपितृ अमावस्याआश्विन, कृष्ण अमावस्या14 अक्टूबर 2023 शनिवार

पितृ पक्ष का महत्व

पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण और उनको शांत करने वाले काम व उपाय किए जाते हैं। इन दिनों कौए को खाना खिलाने का प्रचलन भी है जिसे यम का प्रतीक माना गया है। लोग अपने पूर्वजों का श्राद्धकर्म उनकी मृत्यु की तिथि को करते हैं। पुराणों में भी श्राद्ध का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि इन 15 दिन के लिए पितरों की आत्मा को मुक्त कर देते हैं ताकि वह अपने परिजनों के बीच रह कर श्राद्ध का अन्न जल लेकर तृप्त हो जाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article