Shani Gochar 2025: न्याय देवता शनि देव 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि का गोचर कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां देने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इस दौरान अपनों से भी धोखा मिलने के आसार रहेंगे। वाद-विवाद से आपको दूर रहना होगा नहीं तो किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में शनि के गोचर से किन राशि वालों की बढ़ेंगी टेंशन।
shani gochar 2025
शनि गोचर से ये तीन राशियां रहें सतर्क
कन्या राशिफल- कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर स्वास्थ्य दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान सेहत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। नहीं तो आपका कोई करीबी रिश्ता खराब हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी आपको परेशान कर सकती है।
तुला राशिफल- इस राशि के जातक शनि गोचर के दौरान किसी नई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा नहीं तो हालत काफी बिगड़ सकती है। आपको अपने आलस को त्यागना होगा और शारीरिक परिश्रम पर ध्यान देना होगा। जुलाई से नवंबर 2025 के बीच खासतौर से किसी बीमारी के प्रति सचेत और सावधान रहें। आप पारिवारिक मुद्दों को लेकर भी परेशान रहेंगे। विशेष कर प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद जड़ पकड़ सकते हैं।
कुंभ राशिफल- कुम्भ राशि वालों को शनि का गोचर काफी मेहनत कराएगा। इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में कुछ असंतुलन हो सकता है और धन संचय करने में समस्या आ सकती है।
बचने के लिए क्या उपाय करें
शनि के प्रकोप से बचने के लिए हर शनिवार शनि मंदिर में सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि देव से संबंधित चीजों का दान जरूर करें।
