Shamshan Ghat Rules : इन 5 लोगों को नहीं जाना चाहिए श्मशान, हो सकता है नुकसान

Shamshan Ghat Rules : श्मशान घाट पर भगवान शिव का निवास माना जाता है। वहीं, शास्त्रों में कुछ लोगों को श्मशान घाट पर जाना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि किनको श्मशान घाट पर नहीं जाना चाहिए?

Shamshan Ghat Rules : हिंदू परंपरा में अंतिम संस्कार को जीवन के 16 प्रमुख संस्कारों में शामिल किया गया है। यह वह प्रक्रिया है जिसके जरिए व्यक्ति को अंतिम विदाई दी जाती है और उसकी आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान पूरे किए जाते हैं। आमतौर पर परिवार और रिश्तेदार इस प्रक्रिया में शामिल होते हैं, लेकिन शास्त्रों में कुछ लोगों का श्मशान में जाना वर्जित माना जाता है। जबकि श्मशान में स्वयं भगवान शिव का वास माना जाता है। इसके बावजूद कुछ लोगों के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने या श्मशान में जाने की मनाही होती है। इसके पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन से जुड़े कारण भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को श्मशान में नहीं जाना चाहिए?

Shamshan Ghat Rules  श्मशान किनको नहीं जाना चाहिए

Shamshan Ghat Rules श्मशान किनको नहीं जाना चाहिए

छोटे बच्चे

छोटे बच्चों का मन बहुत कोमल और संवेदनशील होता है। श्मशान का माहौल गंभीर और भावनात्मक रूप से भारी होता है, जिसे बच्चे सही तरीके से समझ नहीं पाते। ऐसे दृश्य उनके मन में डर या असुरक्षा की भावना पैदा कर सकते हैं। यही वजह है कि परंपराओं में बच्चों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से दूर रखने की सलाह दी जाती है, ताकि उनके मन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

End of Feed