शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी, दिव्य है इस स्थान से जुड़े रहस्य और मान्यताएं, जिसके आगे बड़ी-बड़ी हस्तियां भी झुकाती हैं सिर

Vaishno Devi Katra: वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय और रहस्यमयी मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि त्रिकुटा पहाड़ियों में मौजूद वैष्णो देवी मंदिर में हर भक्त की मुराद पूरी होती है। हाल ही में शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' के लिए वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

Vaishno Devi Katra: देश में धार्मिक जगहों की अपनी खास मान्यताएं हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर वैष्णो देवी दरबार आता है। अब वैष्णो देवी के रहस्य और मान्यता से आप सभी वाकिफ होंगे, लेकिन यहां के चमत्कार से तो अब सितारे भी रूबरू हो चुके हैं। खुद शाहरुख खान अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले माता का आशीर्वाद लेने दरबार में पहुंच जाते हैं। जहां पहले उन्हें पठान और जवान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी में देखा गया था। वहीं अब एक बार फिर से वो डंकी की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।

srk in vaishno devi

माता वैष्णो देवी के दरबार को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और जिनकी मांगी हुई इच्छाएं पूरी होती हैं, वो फिर से इस जगह पर हाजिरी लगाने आते हैं। यह मंदिर जीतना दिव्य माना जाता है उतना ही इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य भी हैं जिनका भेद आजतक भी किसी के भी सामने उजागर नहीं हो पाया है।

End of Feed