अध्यात्म

Shab E Qadr 2024 Date In India: भारत में कब मनाया जाएगा शब ए कद्र, यहां जानें डेट और महत्व

Shab E Qadr 2024 Date In India: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का बहुत महत्व है। रमजान महीने की 26वें रोजे की 27 वीं रात होती है। इसे शब ए कद्र के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है साल 2024 में शब ए कद्र।

Image

Shab e qadr 2024 Date In India

Shab e qadr 2024 Date In India: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत खास होता है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने की 26वें रोजे की 27 वीं रात को शब ए कद्र के नाम से जाना जाता है। यह रात अल्लाह की इबादत के लिए खास रात मानी जाती है। इस दिन में अल्लाह के जो भी दुआ करो वो कुबूल होती है। इस रात में ही हजरत मोहम्मद ने कुराने पाक की सौगात दी थी। इस रात में मुस्लिम समुदाय के लोग रात में अल्लाह से दुआ मांगते हैं और अपने सभी गुनाहों के लिए उनसे माफी मांगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार शब ए कद्र कब पड़ रही है।

Shab -e-Qadr 2024 Date In India (शब ए कद्र कब है)

इस साल रमजान महीने की शुरुआत 10 मार्च को हो सकती है और पहला रोजा 11 मार्च को रखा जाएगा। रमजान महीने के आखिरी 10 रातों में जो विषम संख्या वाली रात होती है। उसे शब ए कद्र की रात कहते हैं। इस बार 6 अप्रैल 2024 को शब ए कद्र की रात होगी। वहीं 9 अप्रैल को आखिरी रोजा रखा जाएगा।

शब ए कद्र की रात में क्या करें (What to do on the night of Shab-e-Qadr)

  • शब ए कद्र की रात सलामती की रात होती है। इसमें सबकी सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगे।
  • इस रात में पूरी रोत जागकर अल्लाह से इबादत करनी चाहिए।
  • इसके साथ ही इस रात में अल्लाह से अपने गुनाहों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
  • इस दिन रात में अपनों की क्रब पर जाकर फातिमा पढ़ें ।
  • ऐसी मान्यता है कि इस रात जो भी अल्लाह की इबादत करता है, उसके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं।

शब ए कद्र का महत्व (Importance Of Shab-e-Qadr)

इस्लाम धर्म में शब ए कद्र का बहुत महत्व है। यह रमजान के पाक महीने की आखिरी रातों में से एक होता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात अल्लाह की इबादत करने से 84 साल महीने की इबादत के जितना सबब मिलता है। इस दिन अल्लाह के फरिश्ते धरती पर आते हैं और अल्लाह के बंदों की हर दुआ कुबूल करते हैं। इस दिन रात में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। इस दिन मांगी गई माफी से अल्लाह सारे गुनाहों को माफ कर देता है। इस रात में रोजा रखने वाले कुरान पाक पढ़ते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article