Shab-e-Barat 2024 Date: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शब-ए-बारात शाबान महीने की 15वीं रात होती है। जिसे दुनिया भर के मुस्लिम लोग धूमधाम से मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस रात खुदा के यहां क्षमा और दया के दरवाजे खुले होते हैं। इसलिए इस रात को क्षमा और प्रायश्चित की रात के रूप में मनाया जाता है। शब-ए-बारात में शब का मतलब रात होता है तो वहीं बारात का मतलब बरी होना है। जानिए इस साल शब ए बारात कब है और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।
Shab-e-Barat 2024 Date
शब-ए-बारात कब है (Shab-e-Barat Kab Hai 2024)
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शब-ए-बारात की रात शाबान महीने की 14वीं तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। जो इस साल 25 फरवरी को है।मुसलमानों के लिए यह रात महिमा की रात मानी गई है। इसलिए इस रात में दुनिया के सारे मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं।
शब-ए-बारात के दिन क्या करते हैं (How To Celebrate Shab E Barat 2024)
इस दिन मस्जिदों को रंगीन कागजों और लड़ियों से सजाया जाता है और रात में मुस्लिम लोग ईशा की नमाज़ के साथ प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होते हैं। फिर भोर तक पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। तो वहीं शब-ए-बारात की पूरी रात आध्यात्मिक गीत भी गाये जाते हैं। इस दिन कई मुस्लिम लोग अपने पूर्वजों के नाम पर जरूरतमंदों को कपड़े, पैसे और अन्य सामान दान करते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो कोई भी इस पूरी रात जागकर प्रार्थना करता है और अपने बुरे कर्मों के लिए पश्चाताप करता है तो उन्हें खुदा माफ कर देते हैं।
शब-ए-बारात क्यों मनाया जाता है? (Why Shab E Barat Is Celebrated)
ऐसी मान्यता है इस रात अल्लाह इंसान की किस्मत तय करते हैं और जो भी व्यक्ति इस दिन अल्लाह से अपने गलत कर्मों की माफी मांगता है। उसे अल्लाह माफ कर देते हैं। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार ये वही रात थी जब अल्लाह ने पवित्र कुरान अवतरित किया था।
