अध्यात्म

Braj Holi 2024 Dates: ब्रज में शुरू हुआ रंगों का उत्सव, जानिए कब से कब तक चलेगा ये त्योहार

Braj Holi 2024 Dates: वृन्दावन, मथुरा और बरसाना में विभिन्न प्रकार की होली खेली जाती है। इस त्योहार में बहुत से लोग हिस्सा लेते हैं और बड़े उत्साह के साथ होली मनाते हैं। ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो गाया है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां कब- कब कौन सी होली खेली जाएगी।

Image

Braj Holi 2024 Dates

Braj Holi 2024 Date: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा वृंदावन की होली की बात ही निराली होती है। यहां पर यह त्योहार पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है। कृष्ण की नगरी में लोग होली खेलने दूर- दूर से आते हैं। यहां पर आकर लोग लट्टमार होली से लेकर फूलों वाली होली का आनंद लेते हैं। कृष्ण की नगरी में होली की रौनक एक महीने पहल से ही शुरू हो जाती है। ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। बसंत पंचमी के दिन से ही वृंदावन में होली का आरंभ हो जाता है। इस दौरान मथुरा, वृंदावन और बरसाना में अलग- अलग तरह की होली खेली जाती है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी होली खेली जाएगी।

Braj Holi 2024 Dates (ब्रज में होली की तिथियां 2024)

7 मार्च 2024- इस दिन नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होता है और बरसाना में लड्डू होली खेली जाती है।

18 मार्च 2024- इस दिन बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी। यहां पर ब्रज से आए पुरुषों पर बरसाने की औरते लट्ट बरसाती हैं।

19 मार्च 2024- नंदगांव में लट्ठमार होली मनाई जाएगी।

20 मार्च 2024- रंगभरी एकादशी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान वृन्दावन में होली का रंग उड़ेगा।

21 मार्च 2024- इस दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है। बांकेबिहारी मंदिर में भी फूलों की होली खेली जाएगी।

24 मार्च 2024- इस दिन होलिका दहन किया जाएगा।

25 मार्च, 2024 - इस दिन पूरे देश समेत ब्रज में रंगों की होली खेली जाएगी।

26 मार्च 2024- इस दिन दाऊजी हुरंगा मनाया जाएगा।

2 अप्रैल, 2024 - वृन्दावन के रंगजी मंदिर में होली के उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

क्यों होती है ब्रज की होली खास (Why is Holi of Braj special?)

ब्रज में होली खेलने के दिन देश- विदेश से लोग आते हैं। यहां पर लट्टमार होली से लेकर लड्डूमार होली तक खेली जाती है। ब्रज के होली की बात ही निराली होती है। होली उत्सव के दौरान ब्रज में गीत- गायन और नृत्य की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यहां पर बसंत पंचमी से ही होली का आरंभ हो जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article