अध्यात्म

September Grah Gochar 2024: सितंबर के महीने में ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल ,इन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा परिणाम

September Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह अपनी एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। सितंबर के महीने में तीन बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। आइए जानें सितंबर महीने के ग्रह गोचर के बारे में।

Image

September Grah Gochar 2024

September Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का बहुत ही खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसके साथ ये महीना कुछ राशियों के लिए भी लाभदायक होने वाला है। सितंबर के महीने में तीन बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। सितंबर के महीने में होने वाले ग्रह गोचर का प्रभाव राशि रासियों पर पड़ेगा। कुछ राशि के ऊपर इस ग्रह गोचर का शुभ फल मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातक को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानें सितंबर के महीने में कौन से बड़े ग्रह गोचर राशि बदलेंगे।

September Grah Gochar 2024 (सितंबर ग्रह गोचर 2024)

मंगल गोचर 2024

मंगल देव 06 सितंबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में चले जाएंगे। वहीं 20 अक्तूबर को मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।

बुध गोचर 2024

सितंबर के महीने में ग्रहों के राजुकमार 04 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध 3 सितंबर तक कर्क राशि में रहने वाले हैं। बुध देव 23 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंदे।

सूर्य राशि 2024

ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 26 सितंबर को हस्त नक्षत्र और 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में चले जाएंगे। 17 अक्तूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र गोचर 2024

शुक्र ग्रह को सुख और सम्पति का कारक माना जाता है। शुक्र देव 18 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि

सितंबर के महीने में जो ग्रह गोचर होंगे उसको वृषभ राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने को मिल सकती है। इस दौरान प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम विवाह हो सकता है। धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को सितंबर के महीने में होने वाले ग्रह गोचर से लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस में सफलता मिलेगा। आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन में वृ्द्धि होगी। जो लोग मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री में उनको बहुत लाभ मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को सितंबर के ग्रह गोचर से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको इस दौरान बिजनेस में कई लाभ मिलेंगे। इसके साथ ही रुका हुआ धन आपको मिलेगा। इसके साथ ही जितने बिगड़े काम हैं वो सारे काम बनेंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article