Sawan Somwar Vrat Upay 2024: इस साल सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से शुरू हो गया है। ये महीना 19 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन मास में पांच सोमवार का व्रत रखा जाएगा। एक सोमवार का व्रत पहले रखा जा चुका है। अब दूसरे सोमवार का व्रत कल यानि 29 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। सावन के सोमवार का व्रत करने से और शिव जी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार के दूसरे दिन शिव जी की पूजा करने से और शिव जी पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से शिव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिव को क्या चढ़ाएं।
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी को क्या चढ़ाएं
तरक्की के लिएसावन के दूसरे सोमवार के दिन तरक्की पाने के लिए शिव जी को केसर चढ़ाना चाहिए। शिव जी को सोमवार के दिन केसर चढ़ाने से साधक को हर काम में तरक्की प्राप्त होती है।
सफलता के लिए
सावन के दूसरे सोमवार के दिन करियर में सफलता पाने के लिए शिव जी का गन्ने का रस से जलाभिषेक करें। गन्ने के रस से अभिषेक करने से सफलता मिलती है।
गंगाजल
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करें। शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
आर्थिक लाभ के लिए
सावन के सोमवार के दिन दूध और गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही साधक को धन की प्राप्ति भी होती है।
केसर दूध
सावन सोमवार के दिन शिव जी को दूध में थोड़ा केसर मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं। शिव जी का केसर दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है।
