Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार के दिन करें शिव जी के इन मंत्रों का जाप, मनचाहा मिलेगा वरदान

Sawan Somwar 2o23: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में सावन महीने का खासा महत्व है। सावन के महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल अधिकमास के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का है। अब सावन के महीना कुछ ही दिन शेष है। इस बार सावन में पूरे 8 सोमवार पड़े हैं। आइए जानते हैं सावन के सातवें सोमवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Sawan 7th Somwar 2023: श्रावण मास के सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 21 अगस्त 2023 को श्रावण मास का सातवां सोमवार व्रत रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन आस्थावानों को भगवान शिव की पूजा के अलावा नाग देवता की पूजा करना भी सौभाग्यशाली रहेगा। सावन के सांतवे सोमवार के साथ इस दिन नागा पंचमी का भी त्योहार है। नाग पंचमी होने के कारण इस बार ये और भी ज्यादा खास हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के सोमवार को किन मंत्रों का जाप करें।

Shiv

Sawan Somwar 2023

Shiv Mantra

ॐ नम: शिवाय

ॐ हं हं सह:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

End of Feed