Sawan Somvar Vrat Katha, Puja Vidhi: सावन सोमवार व्रत कथा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व, मंत्र और शिव आरती

Sawan Somvar Vrat Katha, Puja vidhi, Mantra, Aarti: आज पांचवां सावन सोमवार व्रत है। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शिव मंत्र, आरती (Shiv Aarti) और सावन सोमवार व्रत कथा।

Sawan Somvar Vrat Katha, Puja Vidhi, Mantra, Muhurat And Shiv Aarti: इस साल सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हुआ था और 31 अगस्त 2023 को रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) के दिन ये महीना समाप्त हो जाएगा। आज यानि 7 अगस्त को सावन का पांचवां सोमवार पड़ा है। आज देशभर के मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से शिव परिवार की पूजा करता है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। जानिए सावन सोमवार की पूजा विधि (Sawan Somvar Vrat Vidhi), शुभ मुहूर्त, व्रत कथा, मंत्र और आरती।

sawan somvar vrat katha, vidhi

Sawan Somvar Vrat Katha, Puja Vidhi, Mantra, Shiv Aarti

सावन सोमवार व्रत पूजा विधि (Sawan Somvar Puja Vidhi)

  • भक्त सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
  • वे इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगाजल से पवित्र स्नान करने के बाद भगवान शिव की मूर्ति की पूजा करते हैं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहते हैं।
  • इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, दूब, कुशा, कनेर का फूल, शमी का फूल, भांग और धतूरा चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप भगवान शिव के नाम पर 108 बार किया जाता है।
  • इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करना चाहिए।
  • साथ ही सावन सोमवार में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा जरूर पढ़ें।
  • सावन सोमवार व्रत की कथा जरूर सुनें।
  • इसके बाद पूजा के अंत में शिव जी की आरती गाकर पूजा संपन्न करें।

End of Feed