अध्यात्म

Sawan Somvar Vrat Puja Samagri List: सावन के पहले सोमवार की पूजा सामग्री लिस्ट, यहां देखें

Sawan Somvar Vrat Puja Samagri List, Rudrabhishek Puja, Panchopchar Pujan Samgari: सावन का पहला सोमवार आज यानी 14 जुलाई के दिन है। आज भक्तजन सावन के पहले दिन सोमवार व्रत रख रहे हैं और शिव जी की विधि विधान पूजा करने की तैयारी में हैं। यहां से आप सावन के पहले सोमवार के पूजा के लिए सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

Image

सावन पहला सोमवार पूजा सामग्री लिस्ट (Photo Source: Times Now Navbharat)

Sawan Somvar Vrat Puja Samagri List: शनिवार, 11 जुलाई के साथ सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। इस साल सावन में चार सोमवार हैं। पहला सोमवार 14 जुलाई 2025, दूसरा 21 जुलाई 2025, तीसरा 28 जुलाई 2025 और आखिरी सोमवार 04 अगस्त 2025 को है। सावन सोमवार व्रत में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यहां हम आपको पूजा की सामग्री लिस्ट बता रहे हैं। साथ ही सावन के पहले सोमवार की पूजा विधि भी यहां है।

सावन के सोमवार व्रत की सामग्री-

  • गंगाजल
  • दूध
  • दही
  • घी
  • शकर
  • शक्कर
  • चंदन और भस्म
  • जनेऊ
  • बिल्वपत्र
  • धतूरा और आक के फूल
  • सफेद फूल
  • धूप, दीपक और कपूर
  • रुद्राक्ष की माला
  • फल और मिठाई
  • अक्षत
  • शिवलिंग
  • शंख
  • घंटी
  • पानी
  • पूजा आसन

सावन सोमवार की पूजा विधि-

सावन सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। पूजा की शुरुआत गणेश वंदना से करें। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर, बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, चंदन, माला, मौली, जनेऊ और भस्म अर्पित करें। अब घी का दीपक जलाएं और ऊं नम: शिवाय का मंत्र जाप करें। अब माता पार्वती को दूध, जल, गुड़, चीनी, चावल, घी, धूप, दीपक, फूल अर्पित करें। व्रत संकल्प के साथ मम क्षेम स्थैर्य जयाभिवृद्ध्यर्थं सोमव्रतम् करिष्ये मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और प्रसाद वितरित करें। फिर सावन सोमवार व्रत की कथा पढ़ें। दिनभर व्रत करें। फिर शाम को फिर से शिव जी की पूजा करें। अब दोबारा व्रत कथा का पाठ करें। रात में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article