अध्यात्म

Sawan Ka Vrat Kaise Khole: कब और कैसे खोले सावन सोमवार का व्रत, ये है सही विधि और शुभ मुहूर्त

Sawan Ka Vrat Kaise Khole (सावन सोमवार व्रत कैसे खोले): आज सावन का पहला सोमवार है और इस खास दिन पर पूजा पाठ तो व्रत उपवास का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आपने भी सावन का व्रत रखा है, तो ये रही व्रत खोलने की सही विधि और मुहूर्त।

Image

सावन का व्रत कैसे खोले (Photo Credit - Canva)

Sawan Ka Vrat Kaise Khole (सावन सोमवार व्रत कैसे खोले): आज सावन का पहला सोमवार है, इस सावन मास कुल चार सोमवार रहेंगे। सावन के पहले सोमवार का खास महत्व होता है, इस दिन जो श्रद्धालु भगवान शिव का विधिपूर्वक नमन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं जीवन में सुख शांति बनी रहती है, सावन की पूजा करने के साथ साथ भगवान शिव के नाम का व्रत/उपवास रखने का भी खास महत्व होता है। हालांकि न केवल उपवास रखना बल्कि विधि के साथ उपवास खोलना भी आवश्यक है। यहां देखें सावन सोमवार का व्रत कैसे खोले और कब होगा सावन व्रत पारण।

सावन सोमवार का व्रत कैसे खोले

  • सावन सोमवार का व्रत रखने वाले जातकों के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर, मंत्रों के साथ जलाभिषेक करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  • व्रत रख रहें जातक शाम के समय प्रदोष काल में धूप-दीप दिखाकर पूजन कर भगवान शिव की आरती करें।
  • किसी भी व्रत का विधिपूर्वक फल तभी मिलता है जब पारण सही ढंग से किया गया हो। सावन सोमवार के पहले व्रत का पारण करने वाले जातक मंगलवार यानि 15 जुलाई को सुबह सूर्योदय के बाद किया जाएगा। व्रत का पारण ब्रह्मा मुहूर्त यानि सूर्योदय के वक्त होगा।
  • जातकों को मंगलवार के दिन स्नानादि कर साफ कपड़े पहन, पहले भगवान शिव की पूजा करनी है और फिर फल, दूध, पानी के साथ व्रत का पारण करना है।

कई लोग शाम को सूर्यास्त के बाद चंद्रमा दिखने पर भी व्रत खोलते हैं। ऐसे में आपको शाम की छोटी सी पूजा करनी है और उसके बाद आप भोजन कर सकते हैं। व्रत का अर्थ केवल खाना छोड़ना नहीं है बल्कि मन में आने वाले बुरे भाव, नकारात्मकता आदि को छोड़ना भी है। ऐसे में अपने सामर्थ्यनुसार व्रत रखें और पूर्ण मन से रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article