अध्यात्म

Sawan Somvar 2025 Vrat: सावन सोमवार व्रत में नमक खाना चाहिए? भूलकर भी न करें इन 3 चीजों का सेवन

Sawan Somvar 2025 Vrat Ke Niyam Kya Hai, Vrat Puja Vidhi Katha, Paran Kaise Kare: आज सावन का पहला सोमवार है। अगर आप व्रत करते हैं तो यहां से जान सकते हैं कि इस व्रत के दौरान आपको क्या खाना चाहिए और किस चीज को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए।

Image

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए (Photo Source: Canva)

Sawan Somvar 2025 Vrat Ke Niyam: सावन के सोमवार पर ज्यादातर शिव भक्त व्रत रखते हैं। व्रत-उपवास रखना आस्था को दर्शाने का प्रतीक है। ऐसा कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। अगर आप भी आज व्रत रख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आज आपको क्या-क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।

व्रत में क्या खा सकते हैं?

सावन के सोमवार व्रत में आपको दूध, दही, मखाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बना व्यंजन ही खाना चाहिए।

फल खाना नहीं है वर्जित

व्रत के दौरान आप ताजे फल जैसे अनार, सेव, आम, पपीता, चीकू खा सकते हैं। साथ ही आपको सूखे मेवे जैसे काजू-किशमिश का भी सेवन करना चाहिए।

तली-भूनी चीजें

सावन के पहले सोमवार व्रत के दौरान भूलकर भी तली-भुनी चीजें न खाएं। ना ही बाजार में मिलने वाले पैकेट फूड्स जैसे रोस्टेड मखाना, मसालेदार काजू का सेवन करें। ये सब वर्जित हैं। इससे व्रत खंडित होता है।

गेंहू और चावल

व्रत में आपको गेंहू और चावल से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। ये अन्न हैँ। इन्हें खाने से व्रत खंडित हो जाएगा। इसके बजाय आप कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का उपयोग करें।

सिगरेट

व्रत में आपको भूलकर भी सिगरेट-शराब नहीं पीना है। अक्सर लोग व्रत में भी सिगरेट पी लेते हैं। लकिन ये व्रत की पवित्रता को भंग करती है। ये व्रत को खंडित कर देती है।

सादा नमक

सावन के सोमवार व्रत में आपको ध्यान रखना है कि आप भूलकर भी नमक का सेवन न करें। सादा नमक व्रत खंडित कर देता है। इसके बदले सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article