Sawan Shivratri 2024 Puja Vidhi: शिवरात्रि का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इन शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है, लेकिन सावन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि बहुत ही खास मानी जाती है। सावन मास की शिवरात्रि का व्रत सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल सावन महीने की शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन शिव जी का जलाभिषेक भी किया जाता है। आइए जानते हैं सावन मास की शिवरात्रि पूजा विधि के बारे में।
Sawan Shivratri 2024 Puja Vidhi (सावन शिवरात्रि पूजा विधि)
- सावन शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद शिव जी की प्रतिमा साफ चौकी पर स्थापित करें।
- फिर भगवान शिव को जल, फूल, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें।
- उसके बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और शिव मंत्र का जाप करें।
- शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और पूजन सामग्री अर्पित करें।
- अंत में शिवरात्रि की कथा का पाठ करें और आरती करके भोग लगाएं।
Sawan Shivratri 2024 Shubh Muhurat (सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन रात के समय पूजा का समय शाम के 7 बजकर 11 मिनट से लेकर 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।
सावन शिवरात्रि पर शिव जी को किन चीजों का भोग लगाएं
सावन मास की शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को मालपुआ, खीर, हलवा और सफेद बर्फी को भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से शिव की कृपा सदा साधक पर बनी रहती है।
