अध्यात्म

Sawan 2025: किस नक्षत्र में शुरू हुआ है आज से सावन का महीना, जानें कैसे मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

Sawan month 2025: 11 जुलाई 2025 से सावन का महीना शुरू हो गया है। इस मास में शिवजी की पूजा करके आप उनकी कृपा पा सकते हैं। इस साल सावन मास पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से शुरू हुआ है। शनि मकर राशि में है।

Image

सावन में कैसे मिलेगी भोलेनाथ की कृपा (Pic: Canva)

Sawan month 2025: श्रावण माह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व मकर राशि में प्रारम्भ हो रहा है। मकर का स्वामी शनि है। सूर्य बुध की राशि मिथुन में हैं। यह श्रावण माह बहुत ही सुंदर व शिव भक्ति प्राप्त करने का अद्भुत संयोग है। देव गुरु बृहस्पति बुध की राशि मिथुन में रहकर सब मंगलमय करेंगे। मन की निर्मलता, शुचिता, पवित्रता व शिव के प्रति समर्पण भाव ही भोलेनाथ की उपासना के अनिवार्य नियम हैं। नित्य शिवलिंग का जलाभिषेक करें। पार्थिव पूजन कलयुग में बहुत फलित व पुण्यदायी है। जानें घर पर कैसे करें भोलेनाथ की पूजा।

सावन मास में घर पर कैसे पाएं भोलेनाथ की कृपा

  1. श्रावण के पवित्र माह में रुद्राभिषेक अवश्य कराएं।
  2. जो लोग बीमार रहते हैं या किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है वो लोग कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं।
  3. घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक करें।
  4. सावन के हर सोमवार को निराजल व्रत रखकर अन्य सोमवार के व्रत न रहने की पूर्ति कर सकते हैं।
  5. गुरु तथा चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
  6. शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं।
  7. हरिकीर्तन करवाने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी।
  8. किसी पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करें। उसको रंगवाएं। फर्श इत्यादि लगवाएं।
  9. अविवाहित लोग रोज श्री रामचरित मानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह की कथा पढ़ें।
  10. शिव मंदिर अवश्य जाएं तथा वहां विधिवत जलाभिषेक करें।
  11. पवित्र नदियों का जल शिवलिंग पर अर्पित करें।
  12. मंदिर में भंडारा कराएं।
  13. महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें।
  14. संतान प्राप्ति के लिए दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
  15. ॐ हौं जूं स:--यह लघु मृत्युंजय मन्त्र है। इस महामंत्र को रुद्राक्ष के माले पर कम से कम 05 माला प्रतिदिन करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
  16. श्री रामकथा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शिव मंदिर में रामायण का पाठ करें।
  17. ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करने से दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति मिलती है।
  18. कई पवित्र नदियों के जल से भगवान को प्रतिदिन स्नान कराएं। तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस तरह आप तरीके से सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article