Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब हैं, क्यों श्रावण सोमवार जितने महत्वपूर्ण हैं ये दो दिन

Sawan Pradosh Vrat 2026 Date: सावन में प्रदोष व्रत कब कब पड़ेंगे 2026 में। क्यों श्रावण मास के सोमवार जितना महत्व रखते हैं ये व्रत। जानें शुक्ल व कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल पूजन समय।

Sawan Pradosh Vrat 2026 Dates: सावन में शिव मंदिरों की रौनक आमतौर पर सोमवार के दिन सबसे अधिक दिखाई देती है। कोई जलाभिषेक करता है, कोई रुद्राभिषेक तो कोई पूरे दिन व्रत रखता है। लेकिन इसी महीने की दो संध्याएं ऐसी भी हैं, जिनका शिव उपासना में विशेष स्थान माना गया है। ये हैं सावन के दोनों प्रदोष व्रत।

sawan 2026 pradosh vrat dates

सावन में प्रदोष व्रत कब कब हैं 2026 के

सावन में प्रदोष व्रत कब कब हैं 2026 के

साल 2026 में सावन के दौरान पहला प्रदोष व्रत 10 अगस्त को और दूसरा 25 अगस्त को रखा जाएगा। इनमें से पहला सोमवार को पड़ने के कारण सोम प्रदोष और दूसरा मंगलवार को होने के कारण भौम प्रदोष कहलाएगा। खास बात यह है कि 10 अगस्त को सावन सोमवार और सोम प्रदोष का सुंदर संयोग बन रहा है। यानी उस दिन सुबह से रात तक शिव आराधना का अवसर मिलेगा।

End of Feed