Sawan 2025 Somwar Vrat Katha: सावन के तीसरे सोमवार व्रत की कथा, पढ़ें धनवान साहूकार की कहानी हिंदी में

Sawan Somwar Vrat Katha (सावन सोमवार व्रत कथा): प्रदोष व्रत, सोलह सोमवार और सोमवार, तीनों की कथा अलग-अलग होती है। यहां हम आपको श्रावण मास के सोमवार की व्रत कथा बता रहे हैं, जिसे आप सावन के तीसरे सोमवार पर पढ़कर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले सकते हैं और व्रत पूर्ण कर सकते हैं।

Sawan Somwar Vrat Katha (सावन सोमवार व्रत कथा): सावन का तीसरा सोमवार आज है। सावन की शुरुआत के साथ ही भोलेनाथ को खुश करने की कोशिश भी शुरू हो जाती है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही भक्त व्रत भी रखते हैं। व्रत के साथ-साथ कथा भी पढ़ी जाती है। इस दिन साहूकार की कहानी पढ़ी जाती है। ये कहानी शुभ मानी जाती है। यहां से आप सावन के पहले सोमवार की व्रत कथा पढ़ सकते हैं।

सावन के पहले सोमवार की कथा (Photo Source: Times Now Navbharat)

Sahukar Ki Kahani In Hindi-

एक बहुत धनवान साहूकार था, जिसके घर धन आदि किसी प्रकार की कमी नहीं थी। लेकिन उसको एक दुःख था कि उसके कोई संतान नहीं थी। वह इसी चिन्ता में रात-दिन रहता था। वह पुत्र की कामना के लिए प्रति सोमवार को शिवजी का व्रत और पूजन किया करता था और सायंकाल को शिव मंदिर में जाकर शिवजी के सामने दीपक जलाया करता था। उसके इस भक्ति-भाव को देखकर एक समय श्री पार्वती जी ने शिवजी महाराज से कहा, 'महाराज ! यह साहूकार आप का अनन्य भक्त है और सदैव आपका व्रत और पूजन बड़ी श्रद्धा से करता है। इसकी मनोकामना पूर्ण करनी चाहिए।'

End of Feed