Sawan ke Niyam: सावन के महीने में क्या करना चाहिए, श्रावण मास में किन कामों की मनाही है, जानें सब कुछ

Sawan mein kya karna chahiye: सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा का मास है। इस पावन मास आपकी दिनचर्या शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए। यहां जानें कि सावन में क्या करना चाहिए और सावन महीने के नियम क्या हैं। साथ ही नोट करें कि सावन में क्या नहीं करना चाहिए।

Sawan mein kya karna chahiye: आज 11 जुलाई, शुक्रवार के खास दिन से सावन महीने का प्रारंभ हो रहा है। सभी शिव भक्त इसके आगमन को लेकर उत्साह में हैं। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा, आराधना के लिए विशेष माना गया है। इसी के साथ ही भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन सोमवार का व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। सावन के महीने के लिए कुछ नियम भी बताए गए हैं। वहीं कुछ कार्य निषेध हैं। जानें इसके बारे में।

sawan mein kya nahi karna chahiye

सावन मास के नियम, क्या करें और क्या नहीं (Pic: Canva)

सावन में क्या करना चाहिए

  1. सावन के दौरान, भक्तों को नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  2. सावन के महीने में दूध, पानी, दही, घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
  3. सावन की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल चढ़ाना भी महत्वपूर्ण बताया जाता है।
  4. अगर हो सके तो सावन सोमवार के व्रत करें। ये व्रत शिव जी की कृपा दिलाने वाला माना गया है।
  5. सावन में अनाज और मांसाहारी भोजन से परहेज करें।
  6. ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप और ध्यान करना भी सावन के महीने में अच्छा रहता है।
  7. सावन में जरूरतमंदों को दान करना भी आपको भगवान शिव की कृपा का पात्र बना सकता है।

End of Feed