अध्यात्म

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार कब, जानें सावन के सोमवार का महत्व

Sawan Somwar 2025 Date And Significance (सावन का पहला सोमवार और महत्व): सावन की शुरुआत हो गई है। अब भक्त ये जानना चाहते हैं कि सावन का पहला सोमवार कब है। यहां हम आपको न सिर्फ पहले सोमवार की तिथि, शुभ मुहूर्त बल्कि सोमवार के महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

Image

कब है सावन का पहला सोमवार? (Photo Source: Canva)

Sawan Somwar 2025 Date And Significance (सावन का पहला सोमवार और महत्व): सावन के पावन महीने की आप सभी को शुभकामनाएं। बाबा के भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास है। इस महीने में कांवड़ यात्रा निकलती है, भक्त पूजा-पाठ में लीन रहते हैं। सावन के पहले सोमवार का खास महत्व है। अगर आप पहले सोमवार की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां से आप सावन के पहले सोमवार की तिथि और शुभ मुहूर्त, दोनों ही जान सकते हैं। साथ ही यहां सोमवार के महत्व का भी वर्णन है।

कब है सावन का पहला सोमवार?

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर ही सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है। इस तिथि की शुरुआत 14 जुलाई को देर रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगी और समापन 14 जुलाई को देर रात 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। ऐसे में 14 जुलाई को सावन सोमवार का पहला व्रत किया जाएगा। फिर दूसरे दिन यानी 15 जुलाई को इसका पारन होगा।

पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

सावन के सोमवार का महत्व-

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन मन के कारक ग्रह चंद्रमा भी होता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना और सोमवार व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। सोमवार व्रत केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी और सोमवार के दिन विशेष व्रत का पालन किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी कारण यह व्रत विशेष रूप से विवाह योग्य कन्याओं के लिए शुभ माना जाता है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article