अध्यात्म

Shravan Maas 2025: सावन महीना कब से शुरू होगा 2025 में, देखें श्रावण मास के व्रत त्योहार का पूरा कैलेंडर यहां

Sawan 2025 start date and end date in hindi, Sharavn maas ke vrat tyohar calender: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसी के साथ इस मास में कई व्रत व त्योहार आते हैं जिनमें तीत, नाग पंचमी, रक्षा बंधन आदि प्रमुख हैं। हर सोमवार को शिव पूजा की धूम देखने को मिलती है। यहां देखें सावन का महीना कब से शुरू होगा 2025 में। साथ ही नोट करें सावन के महीने के व्रत त्योहार का 2025 का पूरा कैलेंडर।

Image

Sawan Mahine 2025 ke Vrat Tyohar List

Sawan 2025 start date and end date in hindi, Sharavn maas ke vrat tyohar calender: हिंदी महीना सावन यानी श्रावण अंग्रेजी कैलेंडर के जुलाई-अगस्त महीने में आता है। यह महीना वर्षा ऋतु का सूचक भी है। हिंदू कैलेंडर में यह साल का पांचवा महीना होता है और यह शिव जी की पूजा को समर्पित है। इस मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने को यह नाम दिया गया है।

सावन 2025 में कब से शुरू है (Sawan 2025 start date and end date)

साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई ( दिन शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त ( दिन शनिवार) तक रहेगा। इस महीने में चार श्रावण सोमवार के व्रत रखे जाएंगे जिनकी तारीखें 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त की रहेंगी।

सावन 2025 व्रत त्योहार लिस्ट, कैलेंडर

श्रावण मास में कई महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आते हैं। इनकी तारीखें आप यहां देख सकते हैं। ध्यान दें कि ये कैलेंडर उत्तर भारत में मनाए जाने वाले व्रत त्योहार के अनुसार दिया गया है।

तारीख दिनव्रत /त्योहार
12 जुलाई शनिवारजया पार्वती व्रत जागरण
13 जुलाईरविवारजया पार्वती व्रत समाप्ति
14 जुलाई सोमवारपहला सोमवार व्रत, संकष्टी चतुर्थी
16 जुलाईबुधवारकर्क संक्रांति
17 जुलाईगुरुवारकालाष्टमी
21 जुलाईसोमवारदूसरा सोमवार व्रत, कामिका एकादशी
22 जुलाईमंगलवारभौम प्रदोष व्रत
23 जुलाईबुधवार मासिक शिवरात्रि
24 जुलाई गुरुवारहरियाली अमावस्या
27 जुलाई रविवार हरियाली तीज
28 जुलाईसोमवार तीसरा सोमवार व्रत
29 जुलाई मंगलवारनाग पंचमी
31 जुलाईगुरुवारतुलसीदास जयंती
4 अगस्तसोमवारचौथा सोमवार व्रत
5 अगस्तमंगलवारश्रावण पुत्रदा एकादशी
6 अगस्तबुधवारप्रदोष व्रत
8 अगस्तशुक्रवारवरलक्ष्मी व्रत
9 अगस्तशनिवाररक्षाबंधन, नारली पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत

श्रावण मास का महत्व

यह मास भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस महीने में सावन सोमवार के व्रत भी रखे जाते हैं। इसके लिए प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें, शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। उपवास रखें और शाम को आरती जरूर करें।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article