अध्यात्म

Sawan 2025 Date: इस साल सावन महीना कब से शुरू हो रहा है, नोट कर लें सही तारीख

Sawan 2025 Date: भगवान शिव की अराधना का सबसे पवित्र महीना सावन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भक्त सावन सोमवार व्रत रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में सावन महीना कब से शुरू हो रहा है।

Image

Sawan 2025 Date: इस साल सावन महीना कब से शुरू हो रहा है, नोट कर लें सही तारीख

Sawan 2025 Date (सावन कब से शुरू है 2025): सावन के महीने को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये साल का पांचवां महीना होता है। जो जुलाई-अगस्त में पड़ता है। इस दौरान सावन सोमवार व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में हर साल लाखों श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए जाते हैं। इस महीने में भक्त कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल यानी 2025 में सावन कब से लग रहा है।

सावन 2025 (Sawan 2025)

2025 में सावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 9 अगस्त को होगी। इस साल में 4 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे।

सावन सोमवार 2025 (Sawan Somwar 2025)

11 जुलाई 2025सावन का पहला सोमवार
14 जुलाई 2025सावन का दूसरा सोमवार
21 जुलाई 2025सावन का तीसरा सोमवार
28 जुलाई 2025सावन का चौथा सोमवार

सावन पूजा विधि (Sawan Puja Vidhi)

सावन में सुबह-शाम भगवान शिव की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इस महीने शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, शम्मी के पत्ते इत्यादि चीजें शिव को अवश्य अर्पित करें। अगर सावन सोमवार व्रत रख रहे हैं तो सावन की कथा जरूर पढ़ें। भगवान को फल, मिठाई, खीर इत्यादि चीजों का भोग लगाएं।

राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article